Advertisements

Nanha Munna Rahi Hoon Lyrics ( नन्हा मुन्ना राही हूँ )

Print Friendly, PDF & Email

सन 1962 में प्रदर्शित फिल्म ‘सन ऑफ़ इंडिया’ का बालगीत ‘नन्हा मुन्ना राही हूँ’ छोटे बच्चों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित व प्रोत्साहित करने का अच्छा स्रोत है। जीवंतता, जोश, प्रगति, तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की भावना से ओतप्रोत यह गीत बच्चों के लिए एक आदर्श है।

गीतकार शकील बदायूनी द्वारा लिखित इस गीत को संगीतकार नौशाद ने संगीतबद्ध किया है तथा गायक शांति माथुर ने इसे अपनी आवाज से सजाया है, देश के सैनिकों की वर्दी पहने छोटे बच्चे जब इस गीत को अपनी मधुर आवाज में लयबद्ध होकर विभिन्न गतिविधियों के साथ गाते हैं तब सारा वातावरण जोश व देशभक्ति की भावना से भर उठता है।

इस गीत में छोटा बच्चा बड़े ही जोर से आने वाले समय में अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यों को बड़ी ही जीवंतता से प्रस्तुत कर रहा है, वह निश्चय से कहता है कि मैं अपने जीवन को डर कर नहीं जिऊंगा तथा मंजिल को प्राप्त करने से पहले नहीं रुकूंगा। वह आगे कहता है कि मैं खूब मेहनत से खेतों में काम करूंगा जिससे वह लहलहा उठेंगे तथा धरती पर किसी को भी भूखे नहीं रहना पड़ेगा, बच्चा कहता है कि मैं अपने देश में मशीनों से काम को प्रोत्साहित करूंगा जिससे भारतवर्ष उन्नत होगा।

गीत की अंतिम पंक्तियां देशभक्ति से ओतप्रोत हैं जहां बच्चा कहता है कि बड़ा होकर मैं अपने देश का सहारा बनूंगा तथा उसके तिरंगे का मान हमेशा ऊंचा रखूंगा, वह बताता है कि मेरा यह देश भारत शांति व प्रेम का देश है इसलिए मैं भी सभी को शांति का महत्व समझाऊंगा तथा दुनिया में कहीं भी अशांति नहीं होने दूंगा।

Hindi Fairy Tales Kahaniya
Advertisements

Nanha Munna Rahi Hoon Lyrics in Hindi

नन्हा मुन्ना राही हूँ,
देश का सिपाही हूँ,
बोलो मेरे संग
जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद

रस्ते में चलूँगा न डर-डर के
चाहे मुझे जीना पड़े मर-मर के
मंज़िल से पहले ना लूँगा कहीं दम
आगे ही आगे बढ़ाऊँगा कदम
दाहिने-बाएँ, दाहिने-बाएँ, थम
नन्हा मुन्ना…

धूप में पसीना बहाऊँगा जहाँ
हरे-हरे खेत लहराएँगे वहाँ
धरती पे फ़ाके न पाएँगे जनम
आगे ही आगे…

नया है ज़माना मेरी नई है डगर
देश को बनाऊँगा मशीनों का नगर
भारत किसी से रहेगा नहीं कम
आगे ही आगे…

बड़ा हो के देश का सहारा बनूँगा
दुनिया की आँखों का तारा बनूँगा
रखूँगा ऊँचा तिरंगा परचम
आगे ही आगे…

शांति की नगरी है मेरा ये वतन
सबको सिखाऊँगा मैं प्यार का चलन
दुनिया में गिरने न दूँगा कहीं बम
आगे ही आगे…

Nanha Munna Rahi Hoon Lyrics in English

Nanha munna rahi hoon,
desh ka sipahi hoon,
Bolo mere sang, jai hind, jai hind
Jai hind, jai hind, jai hind) – (2)

Raste pe chalunga na dar dar ke
Chahe mujhe jina pade mar mar ke
Manzil se pahle na lunga kahi dam
Aage hi aage badhaunga kadam
Dahine baye dahine baye, tham
Nanha munna rahi hoon…

Dhoop me pasina bahaunga jaha
Hare bhare khet lahrayege waha
Dharati pe faake na payege janam
Aage hi aage badhaunga kadam…

Naya hai zamana meri nayi hai dagar
Desh ko banaunga mashino ka nagar
Bharat kisi se rahega nahi kam
Aage hi aage badhaunga kadam…

Bada ho ke desh ka sahara banuga
Duniya ki aankho ka tara banuga
Rakhunga uncha tiranga hardam
Aage hi aage badhaunga kadam…

Shanti ki nagari hai mera ye vatan
Sabko sikhaunga me pyar ka chalan
Duniya me girne na duga kahi bam
Aage hi aage badhaunga kadam…

Nanha Munna Rahi Hoon Lyrics in English Translation

I am a little soldier,
the soldier of my country,
Come and say with me,
Jai Hind, Jai Hind, Jai Hind…

I won’t fear the roads,
Even if I had to walk slowly on them
I won’t stop until I’ve reached the destination,
Forward and onward I will go.
Left, Right, Left, Right, Stop
I am a little soldier…

The place where I would sweat in the heat
There would fields full of Greenery
The world won’t have hypocrites
Forward and Onward I will go…

There is a new world, I have a new path to go,
I will make my country mechanized
India would be at par with all others,
Forward and Onward I will go…

I become a soldier when I’ll grow up,
I’ll be the world’s hope
I will keep my nation before me.
Forward and Onward I will go…

My country is the land of peace
We will teach everyone to love one another
I won’t let a bomb fall on the world.
Forward and Onward I will go…

Music Video of Nanha Munna Rahi Hoon Song

Credit : Hindi Fairy Tales Kahaniya

If there are any mistakes in this songs lyrics, please let us know by submitting the corrections in the comments section.

Latest Post:-

Advertisements
Sharing Is Caring:

I am MCA student and also I am a blogger and SEO expert since 2019. I have designed many websites.

5 thoughts on “Nanha Munna Rahi Hoon Lyrics ( नन्हा मुन्ना राही हूँ )”

Leave a Comment